दिल्ली की अपोलो अस्पताल में भर्ती,हालत स्थिर बताई जा रही
Jul 4, 2024, 09:26 IST
आरएनई, नेशनल ब्यूरो भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गयी है और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे कुछ दिन पहले भी उनको अस्पताल भर्ती करना पड़ा था। पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को रात 9 बजे डॉ विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे निगरानी में है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक से फिर बिगड़ गयी तब उनको अस्पताल ले जाना पड़ा।