{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मौसम : सर्दी देने लगी दस्तक, सुबह बहुत ठंडी, दिन शुष्क रहेगा

 
  • रात का तापमान लगातार कम हो रहा, राज्य में ठंड की दस्तक
RNE, BIKANER.  बीकानेर में अब सर्दी की आरंभिक शुरुआत हो गई है। बुधवार की सुबह भी ठंडी थी। हर दिन सुबह ठोड़ी ठोड़ी ठंड बढ़ रही है। आकाश एकदम साफ था मगर हल्की हवा ठंड का असर तेज कर रही थी। लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक को निकले। मगर अब उनके शरीर पर कपड़े बढ़ने लगे हैं। राज्य में सर्दी की दस्तक राजस्थान में भी अब सर्दी ने दस्तक देनी आरम्भ कर दी है। सुबह और शाम का मौसम ठंडा रहने लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के न्यूनतम तापमान में अब रोज धीरे धीरे गिरावट आने लगेगी। बीकानेर आज शुष्क रहेगा मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा, हल्की धूप निकलेगी। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा।