-
- झारखंड : बाइक पर घूमते पति-पत्नी पाकिस्तान, बंगलादेश से होते हुए पहुंचे थे भारत
- गैंगरेप के बाद खुद बाइक चलाकर हॉस्पिटल गई पीड़िता, 03 आरोपी पुलिस की पकड़ में, बाकी की तलाश
<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>
आरएनई, नेटवर्क। दुनिया में भारत का नाम शर्मसार करने वाला एक मामला झारखंड से सामने आया है। यहां एक विदेशी महिला के साथ स्थानीय युवकों ने दरिंदगी की हद पार करते हुए न केवल गैंगरेप किया वरन उसे और उसके पति को पत्थरों से पीटा भी। कानून-व्यवस्था की अनुमान इसी से लगाया जा सकता है रैप जैसी घटना होने के बाद पीड़िता खुद बाइक चलाकर हॉस्पिटल पहुंची।
उसने जब ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी तो दुनियाभर में कुछ ही घंटों में यह मामला वायरल हो गया। दुनिया के लगभग हर कोने से ट्वीट कर इस घटना पर रोष जताया जा रहा है। इस दंपति ने वीडियो जारी कर अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी दी। बताया कि कैसे स्थानीय युवक टैंट में घुस आये। गला दबाया। दरिंदगी की और पत्थरों से पीटा। दंपति के चेहरे पर लगी चोटें भी इस दौरान साफ नजर आ रही है।
मामला यह है : प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्पेनिश महिला पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वो दुमका होते हुए भागलपुर जा रही थी। रात करीब 12 बजे हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर मारपीट भी की।
हॉस्पिटल में भर्ती : पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी पीतांबर खेरवार भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। बताया जाता है कि गैंगरेप के बाद बुरी हालत में भी पीड़िता खुद बाइक चलाकर हॉस्पिटल पहुंची।
विधानसभा में हंगामा : दूसरी ओर मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। झारखंड विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने इस मसले पर जमकर हंगामा किया। एमएलए अमित मंडल ने आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया। दुमका के एसपी पर कार्रवाई की मांग की। मंडल ने कहा, सात-आठ आरोपियों ने विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म किया। इससे झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की बदनामी हुई। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी।
पाक-बंगलादेश होते हुए भारत पहुंचे, नेपाल जाना था : टूरिस्ट वीजा पर भारत आए दंपति स्पेन से पाकिस्तान गए थे। पाकिस्तान से बांग्लादेश आए थे और बांग्लादेश से यह झारखंड के दुमका में पहुंचे। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। यहां से उन्हें नेपाल जाना था।