आज खास : रेवती नक्षत्र शाम 07:06 बजे से, राहु काल सुबह 10:08 बजे तक, चन्द्रमा मीन राशि में
Jan 6, 2025, 00:58 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 06/01/2025 सम्वत् : 2081 मास : पौष - शुक्ल पक्ष ति थि : सप्तमी 06:23 PM तक, तत्पश्चात अष्टमी वार : सोमवार सूर्योदय : 07:33 AM सूर्यास्त : 05:51 PM ऋतु : शिशिर अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 07:06 PM तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र योग : परिघ योग 7 जनवरी को 02:05 AM तक, तत्पश्चात शिव योग करण : वणिज 06:24 PM तक, तत्पश्चात विष्टि 7 जनवरी को 05:26 AM तक, तत्पश्चात बव चन्द्रमा : मीन राशि पर संचार करेगा सूर्य : धनु राशि पर है राहु काल : 08:50 AM से 10:08 AM तकमुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 07:33 AM | 08:50 AM |
काल | 08:50 AM | 10:08 AM |
शुभ | 10:08 AM | 11:25 AM |
रोग | 11:25 AM | 12:42 PM |
उद्वेग | 12:42 PM | 01:59 PM |
चर | 01:59 PM | 03:17 PM |
लाभ | 03:17 PM | 04:34 PM |
अमृत | 04:34 PM | 05:51 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
शुभ | 05:51 PM | 07:34 PM |
अमृत | 07:34 PM | 09:17 PM |
चर | 09:17 PM | 10:59 PM |
रोग | 10:59 PM | 12:42 AM* |
काल | 12:42 AM* | 02:25 AM* |
लाभ | 02:25 AM* | 04:08 AM* |
उद्वेग | 04:08 AM* | 05:50 AM* |
शुभ | 05:50 AM* | 07:33 AM* |
मेष राशि : आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी। इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। अपने तरीके और अपने नजरिए के आधार पर देखेंगे तो बिल्कुल ठीक फैसला ले पायेंगे। आपकी बहु-प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है। वृषभ राशि : आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं। लेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरूरत भी है? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं, बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें। आप आज दृढ़ निश्चय से भरे रहेंगे।राशिफल
मिथुन राशि : कोई लगातार पूरी वफादारी, सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है। आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा। आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है, पर अंततः इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा। आपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा।
कर्क राशि : आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी, आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नहीं छोड़ सकते। हालांकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगी।
तुला राशि : इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएं क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नहीं दे रहे हैं। अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें। इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि : आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। वर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं। इससे आपके मान-सम्मान में हानि हुई है। आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं।
धनु राशि : आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा। ये लम्बे समय तक नहीं रहेंगे, लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे, इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें। आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे, या घर की नियमित साफ-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें।
कुम्भ राशि : आप आज आसानी से सब काम करके जीवन के स्कोप को बड़ा कर सकते हैं। अपनी एकाग्रता बनाएं रखें और अपनी सारी ऊर्जा उसमें लगा दें। ऐसा कुछ भी किसी को न कह बैठें, जो आपको भावनात्मक उलझन में फंसा दें। बिजनेस का विस्तार हो सकता है या पहले से खुले आउटलेट्स को नया रूप दे सकते हैं।
मीन राशि : दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी। लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत न छोड़ें। हारना या जीतना नहीं, आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। आपने निरंतर प्रयास किए हैं, लेकिन अभी इन्हें बनाए रखना होगा। समस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें, ताकि इन्हें हमेशा के लिए खत्म कर सकें।