आज खास: विष्कुम्भ योग शाम 06:11 बजे तक, राहु काल सुबह 11:17 बजे से, चन्द्रमा करेगा सिंह राशि पर संचार
Dec 20, 2024, 03:21 IST
दिनांक : 20/12/2024 सम्वत् : 2081 मास : पौष - कृष्ण पक्ष ति थि : पंचमी 10:49 AM तक, तत्पश्चात षष्ठी वार : शुक्रवार सूर्योदय : 07:27 AM सूर्यास्त : 05:40 PM ऋतु : हेमंत अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : मघा नक्षत्र 21 दिसंबर को 03:47 AM तक, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र योग : विष्कुंभ योग 06:11 PM तक, तत्पश्चात प्रीति योग करण : तैतिल 10:49 AM तक, तत्पश्चात गर 11:30 PM तक, तत्पश्चात वणिज चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा सूर्य : धनु राशि पर है राहु काल : 11:17 AM से 12:34 PM तकआज का पंचांग
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 07:27 AM | 08:44 AM |
लाभ | 08:44 AM | 10:01 AM |
अमृत | 10:01 AM | 11:17 AM |
काल | 11:17 AM | 12:34 PM |
शुभ | 12:34 PM | 01:51 PM |
रोग | 01:51 PM | 03:07 PM |
उद्वेग | 03:07 PM | 04:24 PM |
चर | 04:24 PM | 05:40 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 05:40 PM | 07:24 PM |
काल | 07:24 PM | 09:07 PM |
लाभ | 09:07 PM | 10:51 PM |
उद्वेग | 10:51 PM | 12:34 AM* |
शुभ | 12:34 AM* | 02:18 AM* |
अमृत | 02:18 AM* | 04:01 AM* |
चर | 04:01 AM* | 05:44 AM* |
रोग | 05:44 AM* | 07:28 AM* |
मेष राशि : आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं। आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे। आज आप वह सच्चाई नहीं उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नहीं लगेगी। आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं, क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पायें। वृषभ राशि : आपको अपनी स्थिति, विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवश्यकता है। बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है, लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है, आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए परिजनों की बात भी सुननी चाहिए।राशिफल
मिथुन राशि : अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है। अपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बौद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरों पर बढ़त हासिल होगी। हालांकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं।
कर्क राशि : आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं। प्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें, हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए। किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी।
तुला राशि : आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आज आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप जो भी करोगे, सब कुछ अच्छा ही होगा। अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय है। सच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है, हालांकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें, खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज आप आवेगी मूड में हैं और किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे, जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि इस समय ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे, आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है।
धनु राशि : आप आज अनजाने तथ्यों के साथ सहज महसूस नही करेंगे, इसलिए आप प्रयोग न करते हुए जानी–पहचानी राहों पर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपके सामने नए अवसर आयेंगे, लेकिन आप उनमें से भी उसी को चुनेंगे जिससे आप भली-भांति परिचित हैं। इस समय का उपयोग अपना पिछला बचा हुआ काम निपटाने के लिए करें।
कुम्भ राशि : आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं, दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा, जिससे थकान का अनुभव करेंगे। कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचाकर रखें। काम थोड़ा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें। आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
मीन राशि : आपसे सामाजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का सभी पर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा आप उन लोगों पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें।