आज खास : ब्रह्म योग सुबह 11:33 बजे तक, राहु काल सुबह 11:04 बजे से, चन्द्रमा करेगा सिंह राशि में संचार
Nov 22, 2024, 01:16 IST
दिनांक : 22/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक - कृष्ण पक्ष ति थि : सप्तमी 06:08 PM तक, तत्पश्चात अष्टमी वार : शुक्रवार सूर्योदय : 07:08 AM सूर्यास्त : 05:37 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : अश्लेषा नक्षत्र 05:10 PM तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र योग : ब्रह्म योग 11:33 AM तक, तत्पश्चात इन्द्र योग करण : बव 06:08 PM तक, तत्पश्चात बालव 23 नवम्बर को 06:57 AM तक, तत्पश्चात कौलव चन्द्रमा : 22 नवम्बर को 05:10 PM तक कर्क राशि पर, तत्पश्चात सिंह राशि पर संचार करेगा सूर्य : वृश्चिक राशि पर है राहु काल : आज 11:04 AM से 12:22 PM तकआज का पंचांग
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 07:07 AM | 08:27 AM |
लाभ | 08:27 AM | 09:45 AM |
अमृत | 09:45 AM | 11:04 AM |
काल | 11:04 AM | 12:22 PM |
शुभ | 12:22 PM | 01:41 PM |
रोग | 01:41 PM | 03:00 PM |
उद्वेग | 03:00 PM | 04:18 PM |
चर | 04:18 PM | 05:37 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 05:37 PM | 07:18 PM |
काल | 07:18 PM | 09:00 PM |
लाभ | 09:00 PM | 10:41 PM |
उद्वेग | 10:41 PM | 12:23 AM* |
शुभ | 12:23 AM* | 02:04 AM* |
अमृत | 02:04 AM* | 03:46 AM* |
चर | 03:46 AM* | 05:27 AM* |
रोग | 05:27 AM* | 07:09 AM* |
मेष राशि : यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है। आप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं। अब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं, अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है। वृषभ राशि : आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढ़ाव भरा रहेगा। ग्रहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे। इससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे।राशिफल
मिथुन राशि : इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा, लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है। ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी, लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें।
कर्क राशि : आज आप हर किसी पर विश्वास करने के मूड में रहेंगे। इसका नुकसान यह है की आप किसी ऐसे आदमी के साथ भी अपनी बातें साझा कर सकते हैं जो दिल से आपका भला नहीं चाहता। इसीलिए पहले इस आदमियों के बारे सही से छानबीन कर लें। अगर आप पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या घर पर किसी की बातों से असहमत हैं, तो आज दोस्ती का हाथ बढाने के लिए अच्छा समय है।
तुला राशि : आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं। परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा। शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी। दिन बाधारहित गुजरेगा। यात्रा कर सकते हैं, सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है, दूसरे विकल्प खुले रखें।
वृश्चिक राशि : आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं। लेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं, बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें। आप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे।
धनु राशि : आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं। आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मिलकर समाधान पूछ सकते हैं। इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा। आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे।
कुम्भ राशि : एकरसता आपको अच्छी नहीं लगती, इससे आप बोर अनुभव करते हैं। आज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे। अपनी दिनचर्या बदलें, इसमें फिटनेस को जगह दें। किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें। ऑफिस में नयी पहचान बनेगी। कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा, काम कम रहेगा। आप सकारात्मकता के स्रोत बने रहेंगे।
मीन राशि : आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा। इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें। आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी।