आज खास : द्वादशी सुबह 10:32 बजे तक, राहु काल दोपहर 03:05 बजे से
Oct 29, 2024, 07:18 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 29/10/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष तिथि : द्वादशी 10:32 AM तक उपरांत त्रयोदशी वार : मंगलवार सूर्योदय : 06:50 AM सूर्यास्त : 5:50 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन अभिजीत मुहूर्त : आज 11:58 AM से 12:42 PM तक नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 06:34 PM तक उपरांत हस्त योग : इन्द्र 07:47 AM तक, उसके बाद वैधृति करण : तैतिल 10:32 AM तक, बाद गर 11:54 PM तक, बाद वणिज चन्द्रमा : कन्या राशि पर संचार करेगा सूर्य : तुला राशि पर है राहु काल : आज 03:05 PM से 04:28 PM तक आज के त्योहार एवं व्रत : प्रदोष व्रत, धनतेरस दिन का चौघड़िया :मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 06:49 AM | 08:12 AM |
उद्वेग | 08:12 AM | 09:35 AM |
चर | 09:35 AM | 10:57 AM |
लाभ | 10:57 AM | 12:20 PM |
अमृत | 12:20 PM | 01:42 PM |
काल | 01:42 PM | 03:05 PM |
शुभ | 03:05 PM | 04:28 PM |
रोग | 04:28 PM | 05:50 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 05:50 PM | 07:28 PM |
लाभ | 07:28 PM | 09:05 PM |
उद्वेग | 09:05 PM | 10:43 PM |
शुभ | 10:43 PM | 12:20 AM* |
अमृत | 12:20 AM* | 01:58 AM* |
चर | 01:58 AM* | 03:35 AM* |
रोग | 03:35 AM* | 05:13 AM* |
काल | 05:13 AM* | 06:50 AM* |
वृषभ राशि : अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें ǀ वे कभी नही मानेंगे ǀ आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं ǀ स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें
कर्क राशि : यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही ǀ
कन्या राशि : आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचेगी ǀ वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है ǀ आपके किसी करीबी ने ही उन लोगों तक आपकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी पहुचाई है लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें
तुला राशि : दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी ǀ आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी ǀ सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं ǀ आपको अच्छा लगेगा ǀ आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं
वृश्चिक राशि : आज दिनभर आपका मूड बदलता रहेगा लेकिन आपका भाग्य आपके साथ है ,इसका एक नुक्सान यह है कि आप भाग्य के भरोसे पर अधिक रह सकते हैं ǀ इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे ǀ वित्तीय फायदे तो होंगे किन्तु अनावश्यक खर्च ना करें ǀ वित्तीय लाभ का यह सिलसिला अधिक समय तक नही चलेगा
धनु राशि : आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही ǀ सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें ǀजितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा ǀलेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है ǀअपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा
कुम्भ राशि : आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे ǀ हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है ǀ यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा
मीन राशि : आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀआपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀआपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे