आज खास : सौभाग्य योग दोपहर 03:13 बजे से, राहु काल दोपहर 01:42 बजे तक, चन्द्रमा करेगा तुला राशि पर संचार
Nov 26, 2024, 23:18 IST
दिनांक : 27/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक - कृष्ण पक्ष ति थि : द्वादशी 28 नवंबर को 06:24 AM तक, तत्पश्चात त्रयोदशी वार : बुधवार सूर्योदय : 07:12 AM सूर्यास्त : 05:36 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : चित्रा नक्षत्र योग : आयुष्मान योग 03:13 PM तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग करण : कौलव 05:08 PM तक, तत्पश्चात तैतिल 28 नवंबर को 06:24 AM तक, तत्पश्चात गर चन्द्रमा : 27 नवम्बर को 06:07 PM तक कन्या राशि में, तत्पश्चात तुला राशि पर संचार करेगा सूर्य : वृश्चिक राशि पर है राहु काल : 12:24 PM से 01:42 PM तकआज का पंचांग
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 07:07 AM | 08:30 AM |
अमृत | 08:30 AM | 09:48 AM |
काल | 09:48 AM | 11:06 AM |
शुभ | 11:06 AM | 12:24 PM |
रोग | 12:24 PM | 01:42 PM |
उद्वेग | 01:42 PM | 03:00 PM |
चर | 03:00 PM | 04:18 PM |
लाभ | 04:18 PM | 05:36 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
उद्वेग | 05:36 PM | 07:18 PM |
शुभ | 07:18 PM | 09:00 PM |
अमृत | 09:00 PM | 10:42 PM |
चर | 10:42 PM | 12:24 AM* |
रोग | 12:24 AM* | 02:06 AM* |
काल | 02:06 AM* | 03:48 AM* |
लाभ | 03:48 AM* | 05:31 AM* |
उद्वेग | 05:31 AM* | 07:13 AM* |
मेष राशि : आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा। आप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता को भी गौर करेंगे। कोई आपसे मदद मांगेगा। प्रियजनों के साथ छोटी यात्रा कर सकते हैं। वृषभ राशि : आज आप विशेषकर हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे। आज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैं। आपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रौनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे।राशिफल
मिथुन राशि : आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी। आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी। समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नहीं है।
कर्क राशि : आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालांकि आपका उद्देश्य अच्छा है, परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नहीं होगा। आपको अपनी प्रवृत्ति का उपयोग अपने आप को ख़ुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी धनराशि खर्च कर सकते हैं। जहां तक दूसरों के बारे में आपकी राय का सवाल है, अपने ऊपर थोड़ा सा नियंत्रण रखें क्योंकि आपके कार्यकलापों को गलत भी समझा जा सकता है।
तुला राशि : आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नहीं करते। इससे आपको कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है, लेकिन यह सब अधिक समय तक नहीं चलेगा। आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी। अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें। करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है।
वृश्चिक राशि : आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं। आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे। आज आप वह सच्चाई नहीं उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नहीं लगेगी। आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं, क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार न कर पाएं।
धनु राशि : इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएं हो रही हैं। जिससे भी आप मिलते हैं, आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं, खासकर विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे। साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है।
कुम्भ राशि : आज सावधान रहें। आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाएं बनाकर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप आसानी से उन पर जीत हासिल कर पायेंगे। मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी। इस गंभीर स्थिति को थोड़ा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।
मीन राशि : मेहनत से काम करें और जमकर आनंद उठायें। आज आप पूरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है। दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा। आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है।