शिक्षा विभाग की पहल : खेल मैदान पर खिलाड़ियों को मतदान के लिये किया जागरूक
 Mar 29, 2024, 20:28 IST
आरएनई,बीकानेर।  मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न खेल मैदानों पर खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग के स्वीप नोडल अधिकारी अनिल बोड़ा ने बताया कि इस दौरान मतदान की शपथ, नारों और ऐप जानकारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। बोड़ा ने बताया कि महारानी स्कूल के बास्केटबॉल ट्रैक पर राष्ट्रीय खिलाड़ी अवनी कंवर ने शपथ दिलवाई। कोच नरेंद्र कसवां ने मतदान के लिए प्रेरित किया।