{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मौसम : खुला आकाश, हल्की हवा, गर्मी कम होने के आसार नहीं, मानसून में होगी देरी

 
** 20 जून के बाद प्री मानसून की बारिश सम्भव ** पांच जगहों पर पारा 45 तक पहुंचा ** जून के आखिर में आयेगा मानसून आरएनई, बीकानेर खुले और साफ आकाश ने बीकानेर में शुक्रवार का स्वागत किया। हालांकि हल्की हवाएं जरूर आज चल रही थी मगर उमस का भी अहसास था। रात गर्म रही जिसके कारण सुबह ने भी ये संकेत दे दिए कि आज भी गर्मी रहेगी। अभी इस गर्मी से राहत की संभावना नहीं दिख रही। मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी सामान्य दिनों से कम थी। कॉलोनियों के पार्क जरूर आबाद थे और उसमें भीड़ थी। 20 जून के बाद प्री मानसून मौसम विभाग के अनुसार 20 जून के बाद प्री मानसून की बारिश के आसार हैं। अभी पूर्वी राजस्थान के जिलों उदयपुर, बांसवाड़ा व डूंगरपुर में बारिश हो रही है। मानसून अभी सक्रिय नहीं है इस कारण जून के अंतिम सप्ताह में उसके राज्य में सक्रिय होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून अभी कमजोर है, राज्य में मानसून वहीं से आता है। पांच जगहों पर पारा 45 तक पहुंचा
  • श्रीगंगानगर - 46.1 डिग्री
  • धौलपुर - 45.4 डिग्री
  • पिलानी - 45.2 डिग्री
  • भरतपुर - 45 डिग्री
  • चूरू - 45 डिग्री
बीकानेर में आज धूप निकलेगी बीकानेर में फिलहाल मौसम बदलने के आसार नहीं है। कल दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा मगर न्यूनतम तापमान बढ़कर 32.8 डिग्री पर पहुंच गया। ह्यूमिडिटी 43 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी।