- आधिकारिक तौर पर 09 नतीजे घोषित, राजस्थान में भाजपा 14, कांग्रेस 11 (इंडिया गठबंधन)
RNE, NETWORK . राजस्थान के चुनावी रण में इस बार बड़ा उलटफेर नजर आया। पिछले लगातार दो चुनाव में सभी 25 सीटें जीत चुकी भाजपा इस आंकड़े की हैट्रिक नहीं कर पाई और उसे 11 सीटों का नुकसान है। ये 11 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में गई है। इनमें से आठ कांग्रेस, एक-एक रालोपा, माकपा और बीएपी को मिली है। सबसे बड़ी जीत राजसमंद से भाजप प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ के नाम हुई है। उन्होंने कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 03 लाख 92 हजार 223 वोटों से हराया।
राजे ने ताकत दिखाई, गहलोत के बेटे हारे:
राजस्थान के चुनावी मैदान में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों पर सबकी नजर थी। इनमें से एक वसुंधराराजे के पुत्र दुष्यंतसिंह हैं जो इस बार फिर झालावाड़-बारा सीट से मैदान में थे। यहां पूर्व सीएम ने अपनी ताकत दिखाई और दुष्यंत ने कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया को 03 लाख 70 हजार 989 वोटों से हरा दिया।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने जालोर में भाजपा के लुंबाराम के हाथों 02 लाख 1543 वोटों से हार गए।
दो सी.पी.जोशी: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की शानदार जीत, कांग्रेस वाले बुरी तरह हारे राजस्थान के चुनाव में दो सी.पी.जोशी पर भी सबकी नजर थी। इनमें से एक वर्तमान सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी हैं जो चित्तौड़गढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। इन्होंने कांग्रेस के उदयलाल आंजना को 03.70 लाख से अधिक वोटों से हराया।
दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी को भीलवाड़ा में भाजपा के दामोदर अग्रवाल ने 03 लाख 54 हजार 606 वोटों से हराया।
मंत्री मेघवाल, शेखावत, लोकसभाध्यक्ष बिड़ला जीते:
भाजपा के कई दिग्गज नेता और मंत्री चुनाव मैदान में थे। इनमें से बीकानेर से केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। उन्होंने गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल को 55 हजार से अधिक वोटों से हराया।
जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखवत ने करणसिंह उचियारड़ा को 1.15 लाख वोटों से हराया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भाजपा छोड़कर गए प्रहलाद गुंजल को लगभग 42 हजार वोटों से हराया।
मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधानसभाध्यक्ष सी.पी.जोशी हारे:
राजस्थान में जहां एक ओर केन्द्र के मंत्रियों ने जीत दर्ज की वहीं मंत्री कैलाश चौधरी को बाड़मेर में बुरी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल जीते और निर्दलीय रवीन्द्रसिंह भाटी दूसरे स्थान पर रहे। कैलाश चौधरी को तीसरे स्थान पर रहे। सीकर से स्वामी सुमेधानन्द की हार भी चौंकाने वाली है। उन्हें माकपा के अमराराम ने 72896 वोटों से हराया।
जानिये भाजपा के 14 सांसदों ने कितने वोट लिए, कितने से जीते :
कांग्रेस के ये 08 सांसद, इतने वोट लिए, इतने से जीते :
ये भी बड़ी जीत : हनुमान बेनीवाल, अमराराम, राजकुमार रौत
S.No |
Parliament Constituency |
Winning Candidate |
Total Votes |
Margin |
1 |
SIKAR(5) |
AMRARAM |
659300 |
72896 |
S.No |
Parliament Constituency |
Winning Candidate |
Total Votes |
Margin |
1 |
NAGAUR(14) |
HANUMAN BENIWAL |
596955 |
42225 |
S.No |
Parliament Constituency |
Winning Candidate |
Total Votes |
Margin |
1 |
BANSWARA (20) |
RAJ KUMAR ROAT |
820831 |
247054 |