{"vars":{"id": "127470:4976"}}

खाजूवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किया गिरफतार

 
RNE, BIKANER . पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त सहित युवक को गिरफ्तार किया है। खाजूवाला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गुरमीत पुत्र दरबारा सिंह जटसिख निवासी 53 जीजी श्रीकरणपुर की तलाशी ली तो उसके पास 5 किलो 348 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।