{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Anti-cyclonic system : एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय होने से गर्मी बढ़ी, गर्माहट निकालेगी पसीना 

 
मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। क्षेत्र में एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम शनिवार को सक्रिय रहा। इस प्रक्रिया में हवा संकुचित होकर गर्म होती है, जिससे दोपहर में गर्माहट महसूस होती है।

इसी प्रभाव के चलते जालंधर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम केंद्र के डायरेक्टर डॉ. सुंदरपाल ने बताया कि फिलहाल जालंधर सहित पूरे पंजाब में मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्की ठंडक रहेगी, जबकि दोपहर में गर्मी बढ़ेगी।

2012 के बाद फरवरी का महीना सूखा रहा

2012 के बाद फरवरी का महीना शून्य बारिश रहा है। जालंधर के मौसमी रिकार्ड के अनुसार 2013 में 70 एमएम बारिश हुई थी। फिर 2019 में 60 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा केवल 2015 में 58 एमएम बारिश हुई थी।

साल 2001 से लेकर 2026 तक केवल 2012 तथा 2026 के फरवरी महीने ही ऐसे हैं जब 1 एमएम भी बारिश नहीं हुई। बारिशें न होने से फरवरी में औसत से 4 डिग्री तक तापमान अधिक रहा। इसी कारण शनिवार को सुबह से ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया था। इससे सुबह की धुंध से निजात मिली। सुबह-शाम ठंडक रही है।