{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Weather :  रात से सुबह तक शीत लहर, कोहरा आज सुबह भी नहीं

 

RNE Bikaner.

बीकानेर सहित प्रदेश को अभी कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शीत लहर ने बीकानेर के जन जीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर रखा है। हालांकि कल की तरह आज भी सुबह कोहरा नहीं था, मगर गलाने वाली ठंड थी।

कल दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने व धूप खिलने से सर्दी का असर कम था। मगर शाम होने के बाद धीरे धीरे शीत लहर का प्रकोप बढ़ता ही गया। रात 9 बजे तो ठंडी हवाएं शरीर को चुभने लगी। 9 बजे बाद से ही लोग शीत लहर के कारण घरों में घुसने शुरू हो गए।

आज के लिए यलो अलर्ट:
 

मौसम केंद्र ने आज बीकानेर सहित झुंझनु, अलवर, भरतपुर, डीग, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शीत लहर सर्दी को बढ़ाएगी।