{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Weather : रविवार को न्यूनतम पारा 3 से कम, रात बेहद ठंडी, आज भी शीत लहर रहेगी

 

RNE Bikaner.

बीकानेर में सर्दी का कहर जारी है। सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड थी, जिसे शीत लहर ने तीखा कर दिया था। रात की ठंड का सुबह तक गहरा असर था। हालांकि आज कोहरे से राहत थी। कोहरा अल सुबह से ही नहीं था।

रविवार बीकानेर में बेहद ठंडा था। रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश में बीकानेर सहित 16 जगहों पर 5 डिग्री से कम तापमान था। कल दिन में तेज धूप निकली, मगर शाम होते ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गयी। हाड गलाने वाली ठंड के कारण लोग घरों में जल्दी घुस गए। गलियों, चौराहों आदि पर जगह जगह अलाव शाम को ही जल गए। 

मौसम विभाग ने आज बीकानेर सहित 11 जगहों पर शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। अभी राज्य को ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही। बीकानेर में आज कड़ाके की ठंड रहेगी और ठंडी हवाएं चलेगी।