Bikaner Weather : मौसम ने आखिर रंग बदला, दो दिन ठंड के बाद बारिश हुई
Updated: Mar 19, 2026, 08:53 IST
RNE Network.
गुरुवार सुबह बीकानेर के मौसम ने पूरी तरह से पलटी मार ली। दो दिन से बीकानेर का तापमान लगातार गिर रहा था। रात के तापमान में तो बेहद गिरावट अचानक आ गयी यही। दो दिन से शाम के बाद ठंडी हवाएं चलने लगती थी। उससे ठंड बढ़ जाती थी।
लोगों के स्वेटर व गर्म चादर फिर से बाहर निकल आये। बाहरी इलाकों में तो शाम के बाद से पंखे चलने ही बंद हो गए थे। दिन में कूलर व एसी भी दो दिन से बंद हो गए।
आज गुरुवार सुबह तो पूरी तरह से बादलों के गिरफ्त में थी और सुबह 4 बजे से ही हल्की बारिश शुरू हो गयी। जो 7.45 तक भी जारी थी। लगातार हल्की बारिश से तापमान गिर गया। ठंड बढ़ गयी। सड़कों पर आवागमन थम गया। सूरज भी नहीं निकल पाया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक मौसम में बड़ा बदलाव होता नहीं लग रहा।