{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana Weather Update : हरियाणा के आठ जिलों में होगी बारिश, 14 जिलों में खिली रहेगी धूप 

जींद व कैथल जिले पर मेहरबान नहीं रहा मानसून 
 

हरियाणा में मानसून में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने से पहले कमजोर पड़ जाता है। इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश से वंचित रहना पड़ रहा है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को यानि 19 अगस्त हरियाणा के आठ जिलों में ही बारिश होगी। 14 जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। ऐसे में कह सकते है कि मंगलवार को हरियाणा की जीटी ब्लेट पर ही मानसून मेहरबान रहने वाला है। 

 हालांकि इन जिलों में भी मौसम विभाग की तरफ से 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है, लेकिन इस अनुमान में बारिश की संभावना कम ही होती है। हालांकि इस तरह का मौसम अगले तीन दिन तक चलने का अनुमान है। जहां पर 22 अगस्त को फिर से प्रदेश में मौसम परिवर्तन लेगा और बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। 

सोमवार को प्रदेश के सोनीपत, सिरसा, महेंद्रगढ़ जींद, झज्जर, कैथल जिलो में बारिश हुई, लेकिन हल्की बारिश ही रही। जबकि यमुनानगर जिले में सोमवार को तेज बारिश हुई थी। 

जींद व कैथल जिले पर मेहरबान नहीं रहा मानसून 

मौसम विभाग के अनुसार इस बार हरियाणा के कैथल व जींद जिले में सबसे कम बारिश हुई है। जींद व कैथल में औसत बारिश से भी कम बारिश हुई है। जबकि सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर जिले में हुई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 332.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

इसमें सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 799.5 और महेंद्रगढ़ में 562.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 168.0 और जींद में 171.2 एमएम बारिश दर्ज हुई है। ऐसे में जींद व कैथल जिले में काफी कम बारिश हुई है। जबकि इसी क्षेत्र में धान की खेती अच्छी की जाती है। ऐसे में किसानों के लिए कम बारिश परेशानी बढ़ा दी है। 

मंगलवार को इन जिलों में येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार मंगलवार को हरियाणा के आठ जिलों में बारिश होगी, जबकि 14 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 14 जिलों में  मौसम साफ रहने व धूप  खिली रहने का अनुमान है।

जबकि मौसम विभाग ने आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत,  गुरुग्राम व  फरीदाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है।