Aaj ka Mausam : हरियाणा मौसम अपडेट, 10 जनवरी तक शीतलहर के साथ छाएगा कोहरा
kal ka mausam : हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम ठिठुरन भरा रहने वाला है, क्योंकि कोल्ड वेव जारी रहने वाली है। साथ ही, पारे में कमी के कारण पाले का असर रहेगा। जबकि दिन समय हल्की धूप से कम समय के लिए भी उतनी राहत मिलने की उम्मीद कम है।
सुबह को कोहरे के बाद फिर आसमान में आंशिक बादल छाए। जिससे दोपहर को कुछ समय के लिए भी हल्की धूप खिली। इस बीच अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री तक सिमट गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को रात के बाद दिन में भी शीतलहर का प्रकोप रहेगा, जो दिन में सर्दी का अहसास कराएगी।
इसके बाद 10 जनवरी तक सर्द हवा के साथ कोहरा रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाने से धूप मंद रहेगी। जिससे दोपहर में लोगों को सर्दी से अधिक राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि सर्द हवा से हल्की धूप गर्माहट का अहसास नहीं दिला पाएगी। इसमें हवा की रफ्तार 12 किमी. प्रतिघंटा तक रहने का अनुमान है।
हिमालय से गुजरने से सर्द हो रही हवा
फिलहाल कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हिमालयी क्षेत्र में अधिक है। यह बारिश के लिए सक्षम नहीं हैं, लेकिन नमी बढ़ा रहे हैं। फिलहाल रोहतक में हिमालय क्षेत्र से होकर हवा का पैटर्न है। इसलिए यह हवा सर्द हैं और बेहद नमी लेकर पहुंच रही हैं। इससे तापमान में कमी आई हुई है। इससे पाला पड़ने लगा है। ठिठुरन महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में हवा के पैटर्न में बदलाव के आसार कम हैं।