{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 Haryana Ka Mousam : हरियाणा में आज फिर होगी भारी बारिश, 9 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट 

पिछले दिनों की बारिश से नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है कुरुक्षेत्र की मारकंडा नदी और फरीदाबाद में यमुना नदी ओवरफ्लो हो गई है। इससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
 

Haryana Heavy rain Alert : हरियाणा में इसबार जमकर बारिश हुई है।  वहीँ पिछले दो दिनों से लगातार प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकशान पहुंचा है। यहीं आज सुबह से मौसम का रुख बदला हुआ और 9 जिलों में आज बारिश हो रही है। इनमें हिसार, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और फतेहाबाद शामिल हैं। 

प्रदेश में पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात 

बता दे की पिछले दिनों की बारिश से नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है कुरुक्षेत्र की मारकंडा नदी और फरीदाबाद में यमुना नदी ओवरफ्लो हो गई है। इससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।


सिरसा समेत इन जिलों में सुबह से बारिश 

सिरसा-हिसार और फतेहाबाद में सुबह से बारिश शरू हो चुकी । हिसार की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया, वहीँ सिरसा के कई इलाकों में रातभर जमकर बारिश हुई।  किसानों की पक्की पकाई फसल को काफी नुकशान पहुंचा है। सुरक्षा को देखते हुए इसकी सप्लाई काट दी गई।

फतेहाबाद के गोरखपुर और सोनीपत में भी तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आज और 1 सितंबर को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है।