{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana Rain Alert : हरियाणा में फिर से होगी झमाझम बारिश, कल से सक्रिय होगा नया पश्चिम विक्षोभ

हरियाणा में मौसम में परिवर्तन के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान नीचे आने से जहां लोगों को लू से राहत मिली है
 

 हरियाणा में मौसम में परिवर्तन के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान नीचे आने से जहां लोगों को लू से राहत मिली है, वहीं बिजली की खपत भी घट गई है। हरियाणा में अब दो मई से पांच मई तक फिर से मौसम में बदलाव आने वाला है। इस दौरान तामपान में गिरावट आएगी और फिलहाल लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिलेगी।

इसके अलावा  बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वीरवार को हिसार का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के मुकाबले 1.5 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर नरम बने रहने की उम्मीद है।

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार, मौसम 5 मई तक आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के बीच हरियाणा के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा।

इन दिनों में बादलवाई और बूंदाबांदी होगी

आसमान में बादल : 3 से 5 मई के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

हवा और गरज-चमकः इस दौरान बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वानुमान: मौसम विभाग का अनुमान है कि इस अवधि में दिन के तापमान में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा, लेकिन बादलों के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।