Haryana Rain Alert : हरियाणा में आज और कल बारिश का येलो अलर्ट, बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 29 और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है।
29 मार्च को पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 मार्च को भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29-30 मार्च के दौरान तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल न करने की सलाह दी है।
लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम ओर बदल सकता है। शनिवार को भिवानी में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 28 मार्च रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29 मार्च से एक अप्रैल तक आंशिक बादलवाई, गरज-चमक और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ इस दौरान धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है।
दिन के पारे में गिरावट के आसार
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौ. चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की 28 मार्च रात्रि से सक्रियता बढ़ने की संभावना को देखते हुए 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने व गरज चमक के साथ कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में गिरावट होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।