Haryana Weather Alert : हरियाणा में मानसून पड़ा कमजोर, अब इस दिन होगी झमाझम बारिश
हरियाणा में मानसून एक बार कमजोर पड़ गया है। वातावरण में नमी के कारण उमस और गर्मी से आमजन परेशान रहा। मानसून कुछ दिनों के लिए कमजोर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार नौ अगस्त से फिर से हरियाणा के मौसम में बदलाव आने वाला है। जहां पर मानसून फिर से सक्रिय होना शुरू हो जाएगा। दस अगस्त को पूरे हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा।
दस अगस्त को हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। हालांकि इस बार मानसून में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई और धान की खेती करने वाले किसानों को इस बार काफी राहत रही है। बारिश के साथ तापमान में कमी रहना धान की फसल को काफी फायदा हुआ है। कृषि विभाग को अनुमान है कि इस बार बारिश धान की फसल के अनुरूप होने के चलते बपर पैदावार हो सकती है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में फिलहाल मानसून की सक्रियता कुछ कम हुई है। मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अब फिरोजपुर, करनाल, मुरादाबाद, जलपाइगुड़ी, उत्तरपूर्व मुरादाबाद, जलपाइगुड़ा, उत्तर अरुणाचल प्रदेश से हिमालय की तलहटियों के आसपास बनी हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के आसपास बना है।
जिससे मानसून की गतिविधियों में उत्तरी हरियाणा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में नौ अगस्त तक थोड़ी कमी रहने की संभावना है। 10 अगस्त से मानसून टर्फ नीचे आने की संभावना से पूरे हरियाणा में में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। 10 अगस्त रात्रि को मानसून की सक्रियता के चलते बारिश शुरू हो जाएगी।
इसके बाद मानसून 12 अगस्त तक पूरे प्रदेश में सक्रिय रहेगी। इस दौरान हरियाणा के प्रत्येक जिले में बारिश होने की संभावना है। इसलिए किसानों को अगले तीन दिन तक बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है।