{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा से 112 दिन बाद मानसून की विदाई आज, जानें अब कब होगी बारिश 

मौसम की बात करें तो दिन में धूप के खिलने से गर्मी बढ़ेगी। तापमान में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा आज हरियाणा से मानसून की विदाई हो रही है। हरियाणा में मानसून लगभग 112 दिनों तक सक्रिय रहा और इस दौरान प्रदेश में 568 मिमी बारिश हुई।Haryana Weather Update
 

Haryana Weather Update : बता दे की हरियाणा में इसबार मानसून जमकर मेहरबान रहा है।  प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।  वहीँ आज इस साल मानसून की विदाई का समय आ गया है।  प्रदेश में आगामी कई दिनों तक अब बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है।  

112 दिनों तक सक्रिय रहा मानसून 

प्रदेश के मौसम की बात करें तो दिन में धूप के खिलने से गर्मी बढ़ेगी। तापमान में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा आज हरियाणा से मानसून की विदाई हो रही है। हरियाणा में मानसून लगभग 112 दिनों तक सक्रिय रहा और इस दौरान प्रदेश में 568 मिमी बारिश हुई।Haryana Weather Update

इस पूरे सीजन में 19 सितंबर तक सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी ने भी दोबारा दस्तक दे दी है। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। वहीं बारिश और बाढ़ के कारण हरियाणा में 30 लाख एकड़ के करीब फसल खराब हुई है।

भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा में सबसे गर्म जिला हिसार रहा, जहां का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, पलवल का तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में 28 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर आने के बाद वायरल संक्रमण, खांसी, जुकाम, और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।Haryana Weather Update

हिसार स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20, 21 और 22 सितंबर को हरियाणा में किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं दिया गया है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार को पंचकूला में तेज बारिश हुई तो वहीं कैथल में काली घटाएं छाई रहीं।Haryana Weather Update