Haryana Weather : कल से हरियाणा का फिर बदलेगा मौसम, अंधड़ और बारिश का अलर्ट
हरियाणा में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। एक नया और मध्यम श्रेणी का शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में देखने को मिलेगा।
वर्तमान में बारिश के बाद दिन और रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। तापमान 14.9जबकि डिग्री न्यूनतम सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
किसानों को फसलों को लेकर एडवायजरी जारी
चूंकि यह समय फसलों की कटाई (लावणी) का है, इसलिए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है:
स्प्रे न करें: किसी भी तरह केकेमिकल या कीटनाशक का छिड़काव अभी टाल दें।
सिंचाई रोकें: खेतों में पानी न लगाएं, तेज हवाओं से फसल गिरने का डर है।
फसल सुरक्षा : कटी फसल को सुरक्षित स्थान, वेयरहाउस में रखें।
तिरपाल का प्रयोग : अनाज की ढेरी को तिरपाल से ढककर रखें ताकि भीगने से बचाया जा सके।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, आगामी मौसम प्रणाली वर्तमान सिस्टम से कहीं ज्यादा असरदार होगी। 18 की रात से मौसम बदल जाएगा।
अंधड़ और आंधी : 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बारिश: पूरे मैदानी इलाकों, विशेषकर हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने फसलों को लेकर भी हिदायत दी है।