{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Western Disturbance : हरियाणा पश्चिम विक्षोभ फिर से होगा सक्रिय, 5 व 6 जनवरी को होगी बारिश 

 

हरियाणा में पश्चिमी मौसम प्रणाली के सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आया है। नए साल के पहले दिन सुबह से दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन रही। इस मौसमी बदलाव ने ठंड के तेवरों को प्रचंड बना दिया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह ठिठुर गया है।

वीरवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही और तेज ठंडी हवाओं के कारण 'कोल्ड डे' जैसी स्थिति बनी रही। अब बदले मौसम के कारण अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड रहेगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस माह में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। जिनसे पूरे माह में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

9 को पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस माह में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। अभी पहले सप्ताह में ठंड का प्रकोप बना रहेगा। इसके बाद 9 को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से मकर संक्रांति तक उत्तरी हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार रहेगी। हल्की बारिश भी हो सकती है।

जिन इलाकों में बारिश होगी, वहां कोहरा छा सकता है और जहां पाला गिरेगा, वहां धुंध गायब रहेगी। कुल मिलाकर जनवरी माह में तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अभी दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।

पर्वतों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर  

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण वहां लगातार बर्फबारी हो रही है। इसका सीधा असर हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर के मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हालांकि, बादलों की वजह से रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन दिन के तापमान में आई भारी गिरावट ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, 2 जनवरी की रात को आगे निकलेगी तब एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाएं दस्तक देंगी।