{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 हरियाणा के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आज से खुले सभी स्कुल, जानें अगले 7 दिन की Weather Report

भारी बारिश के चलते सिरसा जिले में 3 दिनों की छुट्टी दी गई थी।  आज यहाँ रेगुलर कक्षाएं शरू हो चुकी है। वहीँ घघर नदी के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की है जिसने राज्य के कई जिलों में पिछले कई दिनों से बाढ़ जैसे हालत पैदा कर रखे थे।  सिरसा जिले में हजारों एकड़ पर नदी के पानी का कहर देखने को मिला था। 
 

Haryana Monsoon Update : हरियाणा में पिछले दिनों की भयंकर बारिश से कुछ हद तक आज सामान्य हुए है।  आज प्रदेश के सभी जिलों में लगभग स्कूलों में क्लासें दोबारा शरू हो गई है।  बता दे की भारी बारिश के चलते सिरसा जिले में 3 दिनों की छुट्टी दी गई थी।  आज यहाँ रेगुलर कक्षाएं शरू हो चुकी है। वहीँ घघर नदी के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की है जिसने राज्य के कई जिलों में पिछले कई दिनों से बाढ़ जैसे हालत पैदा कर रखे थे।  सिरसा जिले में हजारों एकड़ पर नदी के पानी का कहर देखने को मिला था। 


6 जिलों में बारिश का अलर्ट 

वहीँ  मौसम विभाग ने 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 12 सितंबर तक बारिश का यह मौसम जारी रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून टर्फ उत्तर से थोड़ा नीचे मध्य भारत की ओर बना हुआ है. यह कच्छ, कोटा, औराय, सिद्धि, रांची, दीघा होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है. इससे राज्य में मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है. Haryana Monsoon Update

 
ऐसा रहेगा 7 दिन का वेदर

  • 10 सितंबर को हरियाणा में गर्मी का अनुभव होगा. इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • 11 सितंबर को मौसम में बदलाव आएगा. दिन के दौरान बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
  • 12 सितंबर को हरियाणा में ठंडी हवाएं चलेंगी. इस दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. 
  • 13 सितंबर को मौसम फिर से गर्म हो जाएगा. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
  • 14 सितंबर को हरियाणा में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इस दिन के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।
  •  15 सितंबर को मौसम में ठंडक का अनुभव होगा. अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
  •  16 सितंबर को हरियाणा में मौसम सामान्य रहेगा. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इस दिन बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं।Haryana Monsoon Update