{"vars":{"id": "127470:4976"}}

हरियाणा में देर रात से फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी 

 प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटों  में जमकर बारिश हुई है।  बता दे की हरियाणा में भादो महीने में भी सावन की तरियां रिमझिम झड़ी देखने को मिल रही है। वहीँ एक बार फिर मौसम विभाग ने आगामी 3 दिन तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।  वहीं आज अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 

Haryana Weather Alert : हरियाणा के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।  प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटों  में जमकर बारिश हुई है।  बता दे की हरियाणा में भादो महीने में भी सावन की तरियां रिमझिम झड़ी देखने को मिल रही है। वहीँ एक बार फिर मौसम विभाग ने आगामी 3 दिन तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।  वहीं आज अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में हरियाणा का मौसम 

ताजा जानकारी के लिए आपको बता दे की मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कई रेलवे स्टेशनों पर बारिश का पानी भर गया। 

आज कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम 

आज हरियाणा में हलकी बूंदाबांदी हो सकती है।  ताजा IMD अपडेट के अनुसार बता दे की आज प्रदेश में केवल अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।


अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम 

28 अगस्त हरियाणा में मौसम : यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार हैं।


 

29 अगस्त को इन जिलों में यलो अलर्ट :

 पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। 

30 अगस्त को भी बारिश के आसार 

 पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के साथ-साथ कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।