Hailstorm Alert Haryana : हरियाणा में अगले 3 घंटों में इन 10 जिलों में तेज आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश, तीन जिलों में हुई ओलावृष्टि
नौपता के दौरान चार दिन से पड़ रही गर्मी के बीच में वीरवार को हरियाणा के विभिन्न जिलों में मौसम ने करवट ले ली। जहां पर तुफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तीन जिलों में ओलावृष्टि होने के कारण तापमान में अचानक ही भारी गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा में वीरवार दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। जबकि शुक्रवार को पूरे हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जहां पर बारिश होने की संभावना जताई है।
वीरवार दोपहर बाद रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद में तेज तुफान के साथ बारिश हुई है और कई जगह पर ओलावृष्टि भी हुई है। तेज हवा के कारण पेड़ों के साथ मोबाइल टावर, खेतों में लगे हुए सोलर सिस्टम उड़ गए और भारी नुकसान हुआ है।
तीन घंटे में इन जिलों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार अगले तीन घंटे में हरियाणा के आधा जिलों में तेज आंधी के साथ बरसात होगी। इस दौरान कई जिलों में तुफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना भी है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों मे हिसार, हांसी, चरखीदादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद जैसे जिलों में तेज धूल भरी हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है।
हालांकि, रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियल तक पहुंच गया था। नारनौल, भिवानी, हिसार में तापमान 45 डिग्री क्रॉस कर गया है। जबकि जींद सहित अन्य जिलों में आज हल्की बूंदाबादी होगी, लेकिन शुक्रवार सुबह जींद सहित बाकि जिलों में मौसम पूरी तरह से करवट ले लेगा। जींद जिले में शुक्रवार सुबह 95 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।