Hottest City of The World : Iran का Sistan और India का ShriGanganagar दुनिया के सबसे गरम शहर, जानिए क्या है वजह ?
Rudra News Express.
Rajasthan के ShriGanganagar में आज यानी 10 जुलाई 2026 को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है। श्रीगंगानगर सहित राजस्थान के चुरू, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी आदि इलाकों के लिहाज से देखा जाए तो यहां 48 डिग्री तक भी तापमान रहता है। ऐसे में 43 डिग्री अत्यधिक नहीं है। इसके बावजूद हैरानी की बात यह है कि आज, अभी दुनिया के दो सबसे गरम शहर भारत का श्रीगंगानगर और दक्षिणी पूर्वी ईरान का शहर सिसतां हैं। दोनों ही जगह तापमान 43 डिग्री सेल्सियस है।
दरअसल मौसम से जुड़ी साइट aqi.in की live-ranking देखें तो 10 जुलाई को दोपहर 01:30 बजे दुनिया के सबसे गरम शहरों में 43 डिग्री सेल्सियस के साथ भारत का श्रीगंगानगर और दक्षिणी पूर्वी ईरान का शहर सिसतां पहले दो स्थान पर हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है कि Bikaner संभाग का ShrGanganagar दुनिया के सबसे गरम शहरों की लिस्ट में आया है। पहले भी ऐसा होता रहा है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कई शहर इस सूची में टॉप पर पहुंचते रहते हैं। इसके बावजूद श्रीगंगानगर के गरम हुने पर हैरानी भी है। इसकी वजह यह है कि बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर की तुलना में यह हरा-भरा इलाका है। गेहूं के अत्यधिक पैदावार यहॉं होती है। इसके साथ ही राजस्थान में gannaa उत्पादक सबसे बड़ा जिला भी श्रीगंगानगर है।