{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Kal Ka Mausam : IMD का बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, इनमें चलेगी तेज लू 

 

Kal Ka Mausam (कल का मौसम) : पश्चिम विक्षोभ के खत्म होते ही देश के अधिकतर राज्यों को लू ने अपनी चपेट में ले लिया है। माौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने वाला है और लू की चपेट में आ जाएगा। इस सप्ताह के अंत में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार और एमपी में पछुआ हवा तेज गति से चलेगी। ऐसे में रेगिस्तान से आने वाली हवा के चलते तापमान में बढ़ौतरी होगी और यह पूरा इलाका लू की चपेट में आएगा। 

कई राज्यों में अधिकतम तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जो हीटवेव की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, पिछले दिनों हुईं मौसमी गतिविधियों के असर से उत्तर भारत में मामूली तौर पर तापमान कंट्रोल है, लेकिन आने वाले दिन परेशान करने वाले हो सकते हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पहाड़ों पर 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्वतीय हिस्सों पर गरज-चमक से साथ आंधी-बारिश का अनुमान है।

अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, नागालैंड में तूफानी हवाओं के साथ बादलों के बरसने का अलर्ट है। स्काईमेट ने बुधवार को केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह समेत तटीय हिस्सों पर आंधी-बारिश के संकेत दिए हैं। अगले 5 दिन तक मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भीषण लू की चेतावनी है।

हिमाचल में बारिश होगी क्या

पहाड़ों पर अगले तीन दिन मौसम साफ रह सकता है, लेकिन 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने, शुक्रवार से रविवार तक शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति, चंबा समेत कई अन्य ऊंचे भागों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, अगले 72 घंटे भी बादलों की आवाजाही रह सकती है, लेकिन तेज मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान नहीं है।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में 15 अप्रैल तक आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही के अतिरिक्त बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है, लेकिन 16 अप्रैल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव होने से कई ऊंचाई वाले स्थानों पर आंधी, बारिश एंव ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बादलों की गरज चमक, 50 से 60 किमी. की रफ्तार वाली हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी जिलों पर मौसम शुष्क रहेगा।