{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में लू चलने की आशंका व्‍यक्‍त की, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

 

RNE Network.
 

मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कल तक लू चलने की आशंका व्‍यक्‍त की है। विभाग ने तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोआ, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, काराईक्काल और पूर्वोत्‍तर के कुछ हिस्सों में कल गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना व्‍यक्‍त की है।

अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, दक्षिण कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है। उत्तर कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल के पहाडी क्षेत्रों और सिक्किम में भी अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है।