भारत में मानसून की बारिश कमजोर पड़ने की संभावना
Apr 17, 2026, 08:18 IST
RNE Special.
इस साल में सुपर अल नीनो के प्रभाव से दुनिया भर में मौसम में बड़े बदलाव आएंगे। आस्ट्रेलिया की मौसम एजेंसी के अनुसार, इससे वैश्विक तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी सम्भव है।
अलग अलग देशों में इसके अलग अलग असर होंगे। आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस में सूखा पड़ने और जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।
वहीं दक्षिण अमेरिकी देशों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। सुपर अल नीनो का प्रभाव साल मध्य में दिखना शुरू हो सकता है। इससे भारत मे मानसून की बारिश कमजोर पड़ने की संभावना है।