Haryana Weather : हरियाणा में मानसून किसानों को देगा राहत, 10 अगस्त से बदलेगा मौसम
कमजोर मानसून के कारण जिले में तेज धूप और गर्मी बढ़ गई है। बिजली की खपत बढ़ने के चलते उसमें भी कट ज्यादा हो गए है। दिन का तापमान सामान्य रहा। रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह सामान्य रहा।
न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.0 डिल्ली कम रहा। हरियाणा में अगले दो से तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। स्थानीय मौसमी गतिविधियों से कहीं-कहीं हीट क्लाउड बन सकते हैं। इससे बूंदाबांदी हो सकती है।
10 से 14 अगस्त के बीच मौसम में हल्का बदलाव होगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 15 से 21 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मानसून की बारिश बढ़ने की संभावना है। फिलहाल मानसून हिमालय की तराई क्षेत्रों तक पहुंचा है। इससे हरियाणा के केवल उत्तरी जिलों में हल्की बारिश हो रही है। बाकी हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में मौसम शुष्क बना है।
मौसम विशेषज्ञ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में दस अगस्त के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। जहां पर पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी। पूरे प्रदेश में 15 अगस्त के साथ मानसून सक्रिय हो गया, लेकिन दस अगस्त से कमजोर पड़े मानसून दोबारा से सक्रिय हो जाएगा, लेकिन इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है।
हालांकि उत्तरी जिलों के जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन दस अगस्त के बाद फिर से दूसरे जिलों में भी हल्की बारिश होगी, लेकिन मौसम का अनुमान है कि 15 अगस्त के बाद मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। हालांकि प्रदेश के अधिकतर जिलों में पिछले सप्ताह अच्छी बारिश हुई है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन दूसरे जिलों में बारिश होने के कारण धान के किसानों को नहर का पर्याप्त पानी मिल पा रहा है।