Haryana Weather : हरियाणा में पहुंची मानसून हवाएं, बंगाल की खाड़ी में बने विक्षोभ से होगी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून हवाएं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहुंची, जिससे हल्की वर्षा की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। मानसून हवाएं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहुंची चुकी है। मानसून सक्रिय होने के बाद हरियाणा में तेज बारिश होने वाली है। हालांकि मानसून 13 अगस्त को सक्रिय होगा और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है।
रविवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा हुई। जिससे दिन व रात के तापमान में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा और इसका सीधा असर हरियाणा व एनसीआर पर दिखाई देगा। जहां पर बारिश की संभावना होगी। हरियाणा की बात की जाए तो हिसार में रविवार अलसुबह पांच बजे हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार कुल 2.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानी चंद्रमोहन ने बताया कि मानसूनी हवाएं हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ चली गई है। जिससे चंडीगढ़, देहरादून, पंजाब के कई जिलों में वर्षा हो रही है। वहीं हरियाणा दिल्ली एनसीआर में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस कारण हरियाणा में सिर्फ पंचकूला, अंबाला व इनके आसपास के क्षेत्रों में 15 अगस्त तक हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी।
13 से मैदानी राज्यों में सक्रिय होग मानसून
पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून हवाएं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहुंची, जिससे हल्की वर्षा की गतिविधियों को दर्ज किया गया। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसकी वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है।