{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryan Weather Update : नया पश्चिमी विक्षोभ देगा हरियाणा में राहत, आज नौ जिलों में होगी तेज बारिश 

चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनेगा। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना बनेगी।

 

हरियाणा में बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को नया पश्चिमी विक्षोभ राहत देने वाला है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनेगा। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना बनेगी। मौसम विज्ञानियों ने हरियाणा में नौ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जबकि 25 अगस्त को प्रदेश के पांच जिलों को छोड़कर हर जगह बारिश होगी। इसके अलावा 26 अगस्त तक तेज वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया। शुक्रवार को प्रदेश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इससे उमस से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। हवा में नमी के चलते आने वाले दिनों में लगातार वर्षा होने की उम्मीद है। 23-27 अगस्त के दौरान मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनेगा। इससे हरियाणा, एनसीआर ब दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना बनेगी।

ऐसे में 23-27 अगस्त के दौरान मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। वर्तमान समय में पाकिस्तान पर पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर पहुंच गई है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग हिसार की तरफ से शनिवार को प्रदेश के नौ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम में बदलाव जाएंगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पंचकूला, अंबाला यमुनागर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में तेज बारिश की संभावना है।

जबकि 24 अगसत को अंबाला, यमुनानगर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में भारी बारिश होगी। जबकि जींद, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा को छोड़कर अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि जींद, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा में पहले ही कम बारिश हुई है और इस विक्षोभ में भी इन जिलों में कम बारिश की संभावना है।