{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Today Haryana Weather : हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश 

सोमवार को हरियाणा के 12 जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में इस पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 23 अगस्त तक होगी
 

हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ लगातार मानसून को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाने के चलते हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ गया था, लेकिन सोमवार रात हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा में फिर से मानसून सक्रिय हो जाएगा। सोमवार को हरियाणा के 12 जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में इस पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 23 अगस्त तक होगी। इसके चलते इस दौरान पूरे हरियाणा में अच्छी बारिश की संभावना है।

हालांकि सोमवार को हरियाणा के 10 जिलों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना के चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि आठ जिलों में तेज बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। 

हरियाणा के मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोन ने बताया कि फिलहाल मानसून का टर्फ राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। जबकि हरियाणा व दिल्ली एनसीआर से दूर जाने के चलते यहां पर मानसून कमजोर पड़ गया है। बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा आने के चलते पूरे हरियाणा में बादल छाए हुए है।

 इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश हो रही है। सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा के पंजाब के साथ लगते हुए जिलों में 18 से 23 अगस्त तक बारिश की संभावना बन रही है, जबकि बाकी हिस्सों में लगातार बिखराव वाली बारिश होगी। इसके बाद अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार मानसून में सक्रियता की संभावना बन रही है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानी 18 अगस्त को हरियाणा के चार जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें अंबाला, यमुनानगर, करनाल व पानीपत में तेज बारिश हो सकती है।

हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार चार जिलों में तेज बारिश के साथ आठ जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। इसे लिए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है। जहां पर अच्छी बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश के दस अन्य जिलों में  बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं अच्छी बारिश हो सकती है।