Rain Alert in Rajasthan : 8-9 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
Updated: Jul 7, 2026, 15:09 IST
RNE Jaipur.
राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कई इलाकों में बारिश हुई। हालांकि जैसलमेर और श्रीगंगानगर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।
जानिए पूर्वी राजस्थान में कहां ज्यादा बारिश :
- विराटनगर (जयपुर) – 7 सेमी
- टाटगढ़ (अजमेर) – 6 सेमी
- पीपलखूंट (प्रतापगढ़), देवगढ़ (राजसमंद), छबड़ा (बारां) – 5 सेमी
- प्रतापगढ़ मौसम केंद्र – 39.5 मिमी
- चित्तौड़गढ़ – 24 मिमी
- दौसा – 20.5 मिमी
- कोटा – 6.8 मिमी
पश्चिमी राजस्थान में:
- सिंदरी (बाड़मेर) – 5 सेमी
- सिवाना (बाड़मेर) – 4 सेमी
- बालोतरा, सेड़वा, राजगढ़ (चूरू) – 3 सेमी
- जोधपुर शहर – 21.4 मिमी
- पाली – 7.5 मिमी
- बाड़मेर – 6.2 मिमी
इधर तप रहा पश्चिमी राजस्थान :
- जैसलमेर – 44.5°C
- श्रीगंगानगर – **42.9°C
- बाड़मेर – **42.5°C
- चूरू – **41.0°C
- बीकानेर - 38.2°C
आगे कैसा रहेगा मौसम?
- मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 4 से 5 दिन पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा।
- 7 जुलाई : जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में अनेक स्थानों पर बारिश।
- 8 और 9 जुलाई: उदयपुर व कोटा संभाग सहित दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश की संभावना।
- बीकानेर और जोधपुर संभाग: 7-8 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार।
* 10 जुलाई से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।