Rain Alert : मौसम परिवर्तनशील, तापमान में गिरावट, कल से फिर बदलेगा
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते क्षेत्र में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। जिसके चलते हरियाणा के कुछ क्षेत्र में सोमवार सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम परिवर्तनशील रहने से तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं बारिश के चलते सुबह के समय एक बार फिर से हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।
सोमवार को रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने 25-26 मार्च के दौरान एक बार फिर से बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होने के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि गेहूं व सरसों की कटाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
दो दिन बूंदाबांदी की संभावना
25 मार्च को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होने से 30 मार्च के बीच मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।