{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan Rain Alert : राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बारिश का येलो अलर्ट जारी, तीन दिन तक बारिश की संभावना 

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार से मौसम में बदलाव आएगा।
 

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार से मौसम में बदलाव आएगा। वीरवार रात को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा और उत्तर भारत के लगभग सभी प्रदेश में इसका असर दिखने को मिल सकता है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

हालांकि बादल होने के कारण एक बार तापमान बढ़ सकता है, लेकिन इसके तुरंत बाद ही पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवा के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग (आइएमडी) के अनुसार पश्चिमी हिमालय के जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी शुरू हो गई है। आइएमडी ने उत्तर भारत में 4 दिनों के लिए अरिंज व येलो अलर्ट जारी करते हुए हिमालय रेंज में बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रभाव रहेगा।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में 22 से 25 जनवरी तक छिटपुट से मध्यम बारिश बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं 30 से 60 किमी प्रति घंटा से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है।