{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan Weather: भीषण गर्मी के बीच आंधी, बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी 

राजस्थान मौसम अलर्ट: 3 घंटे में बदलेगा मौसम
 
RNE Jaipur-Bikaner.

राजस्थान में जहां एक ओर तापमान 43°C के पार पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का अलर्ट बता रहा है कि अब आंधी-बारिश और बिजली गिरने का दौर शुरू हो चुका है।

मौसम विभाग (IMD जयपुर) ने अलवर, भरतपुर और डीग जिलों के लिए अगले 3 घंटे में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इस अलर्ट के मुताबिक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के साथ ही बिजली गिरने (Lightning) का खतरा भी बना है। करीब 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।

फलोदी सबसे गर्म शहर : 

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन और हल्की बारिश दर्ज की गई है । प्रदेश में फलोदी सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 43.8°C दर्ज किया गया। इसके साथ ही कई शहरों कई शहरों में पारा 40°C के पार चला गया। कोटा में बारिश से तापमान में गिरावट हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है किअगले 2 दिनों में तापमान 1–2°C गिर सकता है। ऐसे में हीटवेव से आंशिक राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण अगले 3–4 दिन दोपहर बाद आंधी-बारिश, कई जगह वज्रपात और तेज हवाएं (30–40 Kmph) चलेगी।  मई के पहले सप्ताह में भी यही पैटर्न जारी रहने की संभावना ।

मौसम विभाग एडवाइजरी : 

* खुले स्थानों पर खड़े न रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें।

* बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी रखें।

* तेज हवा में कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।

* गर्मी से बचाव के लिए पानी, ORS, नींबू पानी का सेवन करें।

एडवाइजरी : 