{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भीषण गर्मी का कहर: कई राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट, ब्रह्मपुरी रहा सबसे गर्म शहर

 

RNE Network.
 

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए भीषण हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से लगातार बढ़ते तापमान की चपेट में हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में देश का सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 28 मई और 30 मई तक भीषण लू चलने की संभावना है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गर्म रातों का भी अलर्ट है, जिससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस भीषण गर्मी में सभी उम्र के लोगों को हीट स्ट्रोक होने का भारी खतरा है। लोगों को कड़ी धूप से बचने, घरों में रहने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सख्त हिदायत दी गई है।