{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana weather : हरियाणा में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि,पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम विभाग ने किया अलर्ट

हरियाणा में जनवरी महीने के अंत तक मौसम में आमतौर पर बदलाव देखने को मिलेंगे। एक के बाद चार पश्चिमी विक्षोभ की श्रृंखला उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होंगी। इसकी वजह से हरियाणा व एनसीआर में 22 जनवरी के बाद लगातार जनवरी के अंत और फरवरी महीने की शुरुआत तक बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।
 

हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मौसम बदल रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। अगर आसमान को आफत बरसती है तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है, हालांकि मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई है। सोमवार को हरियाणा में धीरे-धीरे तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।

हिसार का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय धूप खिलने से शहरवासियों को ठंड से राहत मिली है। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा व एनसीआर में मौसम में बदलाव आंशिक बादलवाही के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सम्पूर्ण इलाके में पिछले दो सप्ताह से हाड़ कंपा देने वाली शीत लहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा था।

रात्रि पारा लुढ़क कर जमाव बिंदु के आसपास बना हुआ था। परन्तु कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड के तेवर को ढीला कर दिया है। वर्तमान समय में अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मौजूद है। 

तेज गति की हवाओं संग ओलावृष्टि भी संभव

हरियाणा में जनवरी महीने के अंत तक मौसम में आमतौर पर बदलाव देखने को मिलेंगे। एक के बाद चार पश्चिमी विक्षोभ की श्रृंखला उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होंगी। इसकी वजह से हरियाणा व एनसीआर में 22 जनवरी के बाद लगातार जनवरी के अंत और फरवरी महीने की शुरुआत तक बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।

बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश, कार्की बूंदाबांदी की गतिविधियां और तेज गति की हवाओं के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियों की भी संभावना है। इसके बाद ठंड एक बार फिर से अपने तेवरों को दिखाएगी। हालांकि 19-20 जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा व एनसीआर और दिल्ली में बादलों की आवाजाही और केवल एक-दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की सम्भावना बन रही है। ऐसे में ठंड फिर बड़ सकती है।