{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan weather : राजस्थान में तीन दिन होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना 

राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इस पश्चिम विक्षोभ के दौरान तीन दिन तक राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है,
 

राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इस पश्चिम विक्षोभ के दौरान तीन दिन तक राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, वहीं तीन जिलों में आफत के रूप में ओलावृष्टि होने होने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगर इस सीजन में ओलावृष्टि होती है तो सब्जी व चने की खेती में भारी नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग की तरफ इस जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार भीलवाड़ा, राजसमंद, पाली में मौसम में बदलाव आएगा और यहां पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि राजस्थान के दूसरे जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 31 जनवरी रात से मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से अगले तीन दिन यानी दो फरवरी तक राजस्थान के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी रात को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा भीलवाड़ा, राजसमंद, पाली में तेज बारिश के साथ्ज्ञ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 

बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड 

पश्चिम विक्षोभ का सक्रिय पूरे उत्तर भारत के साथ पहाड़ी क्षेत्र में होगा। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होगी। ऐसे में तेज हवा मैदानी क्षेत्र की तरफ रुख करेगी। ऐसे में राजस्थान का अधिकतर क्षेत्र  शीतलहर की चपेट में आ जाएगा। इसके अलावा राजस्थान के तीन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से यहां पर तापमान में गिरावट आएगी।

हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद मान रहा है, वहीं जिन क्षेत्र में ओलावृष्टि होगी, उन क्षेत्र में फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है।