{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana Rain Alert : हरियाणा में 3 दिन तुफानी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

हरियाणा इन दिनों नौतपा के चलते झुलस रहा है। हरियाणा में तापमान सामान्य से ज्यादा ऊपर हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई रात को हरियाणा का मौसम करवट लेने वाला है
 

हरियाणा इन दिनों नौतपा के चलते झुलस रहा है। हरियाणा में तापमान सामान्य से ज्यादा ऊपर हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई दोपहर बाद हरियाणा का मौसम करवट लेने वाला है। जहां पर 3 दिनों तक बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हालांकि बारिश के साथ तेज आंधी व ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। ऐसे में बारिश के साथ तुफान आता है तो काफी फसलों में नुकसान के साथ बिजली व्यवस्था बाधित हो सकती है। हरियाणा में यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते की गई है।

हालांकि यह तीन दिन बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते होगी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में प्री मानसून की शुरुआत 1 जून से हो जाएगी। इसका हरियाणा के कुछ जिलों पर असर दिखाई देने वाला है। 

हरियाणा में अगले तीन दिन इन जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना

हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को दोपहर बाद से बदलेगा मौसम। जहां पर आसमान में गहरे बादल छाने वाले है। इससे हरियाणा के जिलों में हल्की बरसात या बूंदाबांदी के आसार। इसी तरह 29 मई मई को हरियाणा के  पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर के जिलों 100% इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसी दिन जीटी बेल्ट  के जिले कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत के 75% हिस्सों में बारिश की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने इन जिलों के कुछ इलाकों में 80 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने, भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

इसी तरह 30 मई को हरियाणा के  कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर सहित शेष हरियाणा में 50 से 75% तक बारिश की संभावना। इन जिलों में भी तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है।