kal ka Mausam : हरियाणा में बदलेगा मौसम, नए साल पर पड़ेगी हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी
हरियाणा के लोगों के लिए अगला एक सप्ताह मौसम भारी पड़ने वाला है। अगले एक सप्ताह में हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ने की संभावना है। नए साल पर बारिश की संभावना है और इसके साथ ही पूरा हरियाणा शीतलहर की चपेट में आ जाएगा। इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते मैदानी एरिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते रविवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। सीजन की अब तक की सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अलसुबह और शाम को कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर के समय धूप निकलने से शहरवासियों को कुछ राहत मिली। अभी नए साल के आरंभ पर भी बरसात व बूंदाबांदी की संभावनाएं बन रही हैं। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होने की और मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा व एनसीआर में 31 दिसम्बर से 2 जनवरी के
दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावनाएं बन रही हैं। इसके कारण कोल्ड डे जैसी परिस्थितियां बनने की भी संभावनाएं हैं।
नए साल पर हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी
एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 31 दिसम्बर रात से ही मौसम में बदलाव और 1 जनवरी को अलसुबह से हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियों की प्रबल संभावना है। किसानों को काफी दिनों से कृषि फसलों के लिए बारिश का इंतजार है जो खत्म होगा। बरसात का रबी सीजन की फसलों को लाभ मिलेगा।
दिसंबर माह सूखा जाने के बाद जनवरी की बरसात भी फसलों के लिए लाभकारी है। यह मौसम प्रणाली जैसे ही 2 जनवरी रात को आगे निकल जाएगी। वैसे ही ठंड के सभी रूप देखने को मिलेंगे। दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। शीत लहर, धुंध कोहरा, शीत दिवस पाला जमने की गतिविधियां संभावित हैं। नये साल का आगाज बारिश के साथ हाड़ कंपा देने वाली ठंड से होगा।