Haryana storm rain : हरियाणा के चार जिलों में अगले 3 घंटे में तुफानी बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी
हरियाणा के जींद जिले के अलावा तीन अन्य जिलों में तुफान, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट
Haryana weather update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के अधिकतर जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली है। जहां पर प्रदेश के कई जिलों में रात से ही हल्की बारिश का सिलसिला जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से बुधवार दोपहर तीन बजे अलर्ट जारी करके चार जिलों के किसानों के माथे पर चिंता की लकीर ला दी है।
मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है कि अगले तीन घंटे में हरियाणा के चार जिलों में तुफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि की अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा दोपहर तीन बजे जारी किए गए अलर्ट के अनुसार हरियाणा के जींद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत में अगले 3 घंटों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेताया कि बारिश के साथ इन जिलों में अगले तीन घंटों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ हवा चलेगी, ऐसे में 60 किलोमीटर तेज रफ्तार की हवा तुफान का रुप ले लेगी।
मौसम विभाग ने जहां तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने चेताया कि जींद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत के अलावा इनके साथ लगते अन्य जिलों में इस मौसम का असर देखने को मिल सकता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल हुई हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर तेज हवा के साथ बारिश होती है तो गेहूं की फसल के साथ सब्जियों में काफी नुकसान हो सकता है।
आपको बता दे कि मौसम विभाग की तरफ से पश्चिम विक्षोभ के चलते हरियाणा में दो दिन का बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। जहां पर विक्षोभ के चलते सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में मंगलवार रात को ही मौसम बदल गया था और हल्की बारिश हुई थी, लेकिन बुधवार सुबह जींद के अलावा अन्य जिलों में भी मौसम बदल गया और हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।