{"vars":{"id": "127470:4976"}}

देशभर में बदला मौसम: राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

 

RNE Network.
 

मौसम विभाग ने आज भीतरी कर्नाटक, केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज और तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, रायलसीमा, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी स्थिति रह सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल तक मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है।