{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rajasthan Rain Alert : नौतपा में तप राजस्थान में आज मौसम लेगा करवट, इन जिलों में अंधड़ के साथ होगी बारिश 

नौतपा में तप रहे राजस्थान को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राहत मिलने वाली है। राजस्थान में 28 मई दोपहर बाद मौसम करवट लेने वाला है
 

नौतपा में तप रहे राजस्थान को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राहत मिलने वाली है। राजस्थान में 28 मई दोपहर बाद मौसम करवट लेने वाला है। इस मौसम की करवट के बीच में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में हल्की बारिश भी राजस्थान के तपते हुए रेत को शांत करने का काम करेगी और तापमान में गिरवाट दर्ज की जाएगी।

आपको बाद दे कि राजस्थान इन दिनों काफी तप रहा है। नौतपा के तीसरे दिन श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर बन गया। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तरप्रदेश का बांदा 47.6 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप इस कदर है कि श्रीगंगानगर, पिलानी, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, फलोदी, कोटा और बाड़मेर समेत आठ शहरों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। अधिकांश शहरों में तापमान 41 डिग्री से ऊपर बना रहा। दोपहर की सड़कें तवे-सी दहकती रहीं और हवाएं मानो भट्टी से निकलती लपटों जैसी महसूस हुई।

रात के समय भी चल रही लू

राजस्थान में सूर्य की तेज किरणों के चलते रेत ज्यादा गर्म हो रहा है। जहां पर रात के समय भी रेत से निकल रही तपन हवाओं को गर्म कर रही है और रात के समय भी गर्म हवाएं चल रही है। ऐसे में रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

आपको बता दे कि कोटा सबसे गर्म रात वाला शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। फलोदी, जयपुर व चित्तौड़गढ़ में भी रात का पारा 32 डिग्री से ऊपर रहा। यानी रातें भी अब सुकून नहीं, बेचैनी लेकर उतर रही हैं।

आज बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ होगी बारिश 

मौसम विभाग की तरफ से राजस्थान के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। 28 मई को मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने वाली है। 29 से 31 मई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है।