{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana Weather : हरियाणा में कल से मौसम लेगा करवट, इन नौ जिलों में होगी तेज बारिश 

22 अगस्त को पूरे हरियाणा में हल्के बादल छाए रहने व धूप खिली रहेगी
 
 

हरियाणा में शुक्रवार से मौसम करवट लेना शुरू कर देगा। हालांकि मानसून का ट्रफ गुजरात व राजस्थान के ऊपर बना हुआ है और हरियाणा से दूरी पर बना हुआ है। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेश में सभी जिलों में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है और उमस भरा मौसम रहने की उम्मीद है,

लेकिन शुक्रवार रात को ही हरियाणा में मौसम में परिवर्तन होना शुरू हो जाएगा और 23 अगस्त को प्रदेश के नौ जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इन जिलों में आगामी तीन दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कुछ जिले तब भी बारिश से वंचित हर सकते है। वहीं कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है। यहां पर पानी बढ़ने से 2 तटबंध टूट गए थे। इस बार मानसून उम्मीद से बेहतर रहा है। इस बार ज्यादा बारिश हुई है। 

23 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार 23 अगस्त को हरियाणा में मौसम परिवर्तन हो जाएगा। इस दौरान दौ जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में यलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

जबकि 24 अगस्त को मध्य हरियाणा के जिलों को छोड़कर अधिकतर हरियाणा में तेज बारिश होगी। इस दिन तीन जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुरुक्षेत्र करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल,  मेवात, फतेहाबाद, सिरसा में येलो अलर्ट होगा और यहां पर तेज बारिश हो सकती है।

25 अगस्त को को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल यलो अलर्ट रहेगा।