Rain Alert Haryana : पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में तीन दिन होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड
मौसम दो दिन का येलो अलर्ट जारी, 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हल्की बारिश की संभाव
हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने के बावजूद लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश में गुरुग्राम के बाद हिसार की रातें सबसे ठंडी रही। हिसार शहर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने पूरे क्षेत्र में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी-दक्षिणी हरियाणा में शीत शहर में शनिवार को हल्के बादल छाये नजर आए। शीत लहर भी चलीं।
लहर और उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। जहां कोहरा नहीं बनेगा, वहां पाला जमने के आसार हैं। 30 दिसंबर को एक नया मध्यम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच प्रदेश में अधिकतर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
वातावरण में नमी बढ़ी इसलिए बादलवाही
मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि हवाओं की दिशा बार-बार बदली और ठंड में उतार-चढ़ाव कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वातावरण में नमी बढ़ी है। इसके चलते दक्षिणी हरियाणा में आंशिक बादल छाए हुए हैं, जबकि उत्तर-पूर्वी जिलों में धुंध और कोहरे का असर बना हुआ है। जहां कोहरा है वहां रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में रात का तापमान और नीचे गया है।
दिसंबर की शुरुआत से लगातार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिससे हवाओं की दिशा बार-बार बदली और ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि इस बार दिसंबर महीना लगभग सूखा रहा। सामान्य तौर पर इस दौरान एक-दो बार बारिश हो जाती है, जो रबी फसलों के लिए लाभकारी मानी जाती है, लेकिन किसानों को अब तक निराशा ही हाथ लगी है।